ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

देवसर में साइकिल वितरण: 90 विद्यार्थियों को मिली सौगात

विधायक राजेंद्र मेश्राम ने किया वितरण, पढ़ाई के लिए किया प्रेरित

सिंगरौली. देवसर विधानसभा क्षेत्र के खनुआ स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में Rajendra Meshram ने सहभागिता करते हुए 90 छात्र-छात्राओं को साइकिलें वितरित कीं।


इस दौरान विधायक ने विद्यार्थियों से संवाद कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और नियमित अध्ययन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही सफलता की कुंजी है और सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर छात्र अपने लक्ष्य हासिल कर सकते हैं।

विधायक ने छात्रों को अनुशासन और मेहनत के साथ आगे बढ़ने का संदेश देते हुए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील भी की।

Author

Related Articles

Back to top button