ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

खनिक अभिनंदन दिवस-2026 के अवसर पर सम्मानित हुए उत्कृष्ट कोयला क्षेत्र, इकाई एवं कर्मी

सिंगरौली- एनसीएल में शुक्रवार को खनिक अभिनंदन दिवस- 2026 के अवसर पर विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कोयला क्षेत्रों, इकाइयों व कर्मियों को सम्मानित किया गया।इस दौरान सभी एनसीएल परियोजनाओं को विभिन्न मानकों पर दो श्रेणियों (ए और बी) में बांटा गया था। पहली श्रेणी में सालाना 15 मिलियन टन से अधिक तथा दूसरी श्रेणी में 15 मिलियन टन से कम कोयला उत्पादन करने वाले क्षेत्रों को रखा गया।

सर्वाधिक कोयला उत्पादन के लिए ग्रुप ए में जयंत तथा ग्रुप बी में बीना और सर्वाधिक विभागीय अधिभार हटाव के लिए दूधीचुआ (ग्रुप ए) एवं बीना क्षेत्र (ग्रुप बी) को सर्वश्रेष्ठ परियोजना के रूप में चुना गया।
विगत वर्ष की तुलना में वर्ष 2025-26 में कोयला उत्पादन में अधिकतम प्रतिशत वृद्धि के लिए श्रेणी ए में जयंत तथा श्रेणी बी में ब्लॉक-बी, तथा विगत वर्ष की तुलना में वर्ष 2025-26 में कोयला प्रेषण में अधिकतम प्रतिशत वृद्धि के लिए श्रेणी ए में दूधीचुआ एवं श्रेणी बी में ब्लॉक-बी परियोजना को सम्मानित किया गया।

विगत वर्ष की तुलना में विभागीय अधिभार हटाव में अधिकतम प्रतिशत वृद्धि के लिए अमलोरी व बीना को पुरस्कृत किया गया।
सर्वाधिक क्षमता उपयोगिता के लिए जयंत व झिंगुरदा, विगत वर्ष की तुलना में कोयला स्टॉक में सर्वाधिक प्रतिशत कमी के लिए अमलोरी व झिंगुरदा, कोयले के प्रतिशत ग्रेड की स्वीकृति के लिए खड़िया व ब्लॉक-बी, सर्वाधिक विभागीय ओएमएस के लिए जयंत व बीना, प्रति टन न्यूनतम उत्पादन लागत की श्रेणी में जयंत व कृष्णशिला, सर्वाधिक अनुमानित लाभप्रदता के लिए जयंत व कृष्णशिला चयनित हुए।

पूर्व वर्ष की तुलना में डीजल खपत में सर्वाधिक प्रतिशत कमी के लिए दूधीचुआ व झिंगुरदा, न्यूनतम बिजली खपत में अमलोरी व बीना पुरस्कृत हुए। पाउडर फैक्टर की श्रेणी में कोयले के लिए खड़िया व झिंगुरदा, अधिभार हटाव (शॉवेल-डंपर) के लिए जयंत व ककरी, अधिभार हटाव (ड्रैगलाइन) के लिए दूधीचुआ व बीना पुरस्कृत हुए।
भारी मशीनों की सर्वाधिक उपलब्धता की श्रेणी में ड्रैगलाइन के लिए अमलोरी एवं बीना, शॉवेल के लिए दूधीचुआ व ब्लॉक-बी तथा डंपर के लिए दूधीचुआ व झिंगुरदा विजेता बनी। भारी मशीनों की सर्वाधिक उपयोगिता की श्रेणी में ड्रैगलाइन के लिए खड़िया एवं बीना, शॉवेल के लिए जयंत व ब्लॉक-बी तथा डंपर के लिए जयंत व झिंगुरदा ने बाजी मारी।
पूर्व वर्ष की तुलना में शॉवेल-डंपर प्रणाली की क्षमता के उपयोग में सर्वाधिक प्रतिशत वृद्धि के लिए अमलोरी व ब्लॉक-बी विजेता बने। निगमित सामाजिक दायित्व के बजट के सर्वाधिक प्रतिशत उपयोग के लिए खड़िया को पुरस्कार से नवाजा गया |
बजट के सापेक्ष सर्वाधिक प्रतिशत पूंजीगत व्यय के लिए (ग्रुप बी) कृष्णशिला, सर्वाधिक अवधि के लिए शून्य दुर्घटना की श्रेणी में खड़िया व बीना को चुना गया। पिछले पांच वर्ष में न्यूनतम/शून्य दुर्घटना के लिए खड़िया व झिंगुरदा को विशिष्ट पुरस्कार दिया गया। पर्यावरण मानकों के बेहतरीन अनुपालन के लिए अपनी-अपनी श्रेणियों में खड़िया व ब्लॉक-बी, सर्वश्रेष्ठ औद्योगिक सम्बन्ध के लिए (ग्रुप बी से) बीना पुरस्कृत हुए। इसके साथ ही अमलोरी व ककरी को विगत वर्ष की तुलना में इन्वेंटरी में सर्वाधिक प्रतिशत कमी के लिए विशिष्ट पुरस्कार से नवाजा गया।
इस अवसर पर एनसीएल की विभिन्न इकाइयों को अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में एनएससी को सीएसआर बजट के शत-प्रतिशत से अधिक उपयोग के लिए वहीं, सीडब्ल्यूएस, जयंत को जेम पोर्टल के माध्यम से वस्तुओं एवं सेवाओं की सर्वाधिक खरीद के लिए सम्मानित किया गया | इसके अतिरिक्त, एनसीएल मुख्यालय को औद्योगिक संबंधों के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य लिए ‘आईआर एक्सीलेंस अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।
इसके साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु 60 से अधिक कर्मियों एवं संविदा कर्मियों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विगत वर्ष 2025-26 में आयोजित विभिन्न कोल इंडिया अंतर कंपनी स्तरीय स्पोर्ट्स स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक या प्रथम स्थान तथा ऑल इंडिया पब्लिक सेक्टर स्पर्धा में विजेता स्थान अर्जित करने वाले विभिन्न खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया गया।

Author

Related Articles

Back to top button