ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल में मजदूर दिवस पर सम्मान समारोह

कर्मचारियों का तिलक व पुष्पवर्षा से स्वागत, मेधावी छात्रों को भी किया सम्मानित

सिंगरौली. जिला मुख्यालय वैढ़न स्थित St. Joseph Convent School में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के तीसरे दिन सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद विद्यालय में कार्यरत कर्मियों का तिलक लगाकर और पुष्पवर्षा कर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में सिस्टर पुष्पा सहित विद्यालय का पूरा स्टाफ मौजूद रहा। हर वर्ष की तरह इस बार भी कर्मियों के सम्मान की परंपरा निभाई गई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक व खेलकूद कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। साथ ही स्वच्छता और व्यवस्था से जुड़ी गतिविधियों का भी प्रदर्शन किया गया।

इस अवसर पर आईसीएसई 10वीं और 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। अभिभावकों की मौजूदगी में मेधावी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया गया।सिस्टर पुष्पा ने विद्यार्थियों को मेहनत जारी रखने और अभिभावकों से सहयोग की अपील की।

Author

Related Articles

Back to top button