मोरवा से गुम नाबालिग 12 घंटे में मिला, पुलिस की तत्परता से सुरक्षित दस्तयाब

सिंगरौली- सिंगरौली जिले के मोरवा थाना क्षेत्र से लापता हुए 14 वर्षीय नाबालिग को पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर सुरक्षित दस्तयाब कर लिया। इस त्वरित कार्रवाई से पुलिस की सराहना की जा रही है।
जानकारी के अनुसार मोरवा क्षेत्र से एक नाबालिग के अचानक लापता होने की सूचना सामने आई थी। बगदरा निवासी परिजनों ने स्वयं उससे काम के लिए चिकुआ मंडी में कसाई के यहां छोड़ा था। परन्तु बीते दिन वो वहां से लापता हो गया। जिसके बाद उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस तत्काल सक्रिय हो गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए मोरवा थाना प्रभारी डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई।उपनिरीक्षक एन.पी. तिवारी एवं पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए विभिन्न स्थानों पर तलाश शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद नाबालिग को शनिवार को मोरवा मेन रोड स्थित एक गैरेज से सुरक्षित बरामद कर लिया गया, जहां वह काम करने लगा था।पुलिस के अनुसार नाबालिग से काम करवाने के मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।













