सियाज के एम होंगे सिंगरौली के नए एसपी
मनोज खत्री का तबादला, भोपाल में मिली नई जिम्मेदारी

सिंगरौली. मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय ने देर रात 62 आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की, जिसमें सिंगरौली जिले के पुलिस अधीक्षक का भी बदलाव किया गया है।
राज्य शासन ने वर्तमान एसपी मनोज खत्री का तबादला करते हुए उन्हें पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदस्थ किया है। उनके स्थान पर वर्ष 2020 बैच के आईपीएस अधिकारी Shiyaz K M को सिंगरौली का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।शियाज के एम इससे पहले हॉकफोर्स बालाघाट में पदस्थ रहे हैं। उनके सामने जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने, अपराध नियंत्रण और औद्योगिक क्षेत्र में बेहतर समन्वय बनाए रखने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।गौरतलब है कि सिंगरौली औद्योगिक दृष्टि से महत्वपूर्ण जिला है, जहां समय-समय पर कानून-व्यवस्था से जुड़ी चुनौतियां सामने आती रही हैं। ऐसे में नए एसपी की नियुक्ति को प्रशासनिक रूप से अहम माना जा रहा है।













