सिंगरौली महोत्सव की तैयारियां तेज: कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक
स्थापना दिवस पर होगा आयोजन, संस्कृति से लेकर उद्योग तक दिखेगा जिले का स्वरूप

सिंगरौली, सिंगरौली में स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाले सिंगरौली महोत्सव की तैयारियों को लेकर कलेक्टर गौरव बैनल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। इसमें जिले में संचालित विभिन्न परियोजनाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
बैठक में कलेक्टर ने बताया कि महोत्सव का उद्देश्य जिले की समृद्ध कला, संस्कृति और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देना है, साथ ही औद्योगिक विकास और उपलब्धियों को भी प्रदर्शित करना है। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यक्रमों में लोक संस्कृति और पारंपरिक पहचान को प्राथमिकता दी जाए। कलाकारों का चयन प्री-सेलेक्शन प्रक्रिया से होगा।
महोत्सव के दौरान उद्योगों की गतिविधियों और निर्यात को दर्शाने के लिए विशेष प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। वहीं स्कूली बच्चों के लिए क्विज और खेल प्रतियोगिताएं होंगी। स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।बैठक में सहायक कलेक्टर सौम्या मिश्रा, संयुक्त कलेक्टर संजीव पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।













