ब्रेकिंग न्यूज़भोपालमध्य प्रदेशसीधी

भूतपूर्व सैनिक नंदलाल पटेल का सम्मान के साथ हुआ दाह संस्कार

सीधी। भारत सरकार में 24 वर्षों तक सेना में नौकरी करते हुए सेवानिवृत्ति के बाद रीवा में पुलिस में कार्य कर रहे सेवानिवृत्त नंदलाल पटेल निवासी मिसिरगवां थाना चुरहट का निधन हो गया था। उनके अंतिम संस्कार में भूतपूर्व सेना के स्टाफ एवं सैनिक आए लेकिन चुरहट एवं रामपुर की पुलिस पहुंचना उचित नहीं समझी।

मालूम हो कि नंदलाल पटेल निवासी मिसिरगवां 24 साल से सेना में ड्यूटी किए थे। वह वर्ष 2011 में सेवानिवृत्त होने के बाद 2012 से एमपी पुलिस रीवा में ड्यूटी में पदस्थ थे। जहां कि सिविल कोर्ट रीवा में ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान 2 मई को अचानक स्वास्थ्य खराब हुआ जहां कि हॉस्पिटल रीवा पहुंचने के पहले ही उनकी मौत हो गई। जिनका पार्थिव शरीर गृह ग्राम मिसिरगवां चुरहट लाया गया। इस दौरान जिला सैनिक कल्याण के स्टाफ एवं रीवा के भूतपूर्व सैनिक संगठन द्वारा सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कराया गया। लेकिन सीधी जिला एवं चुरहट, रामपुर की पुलिस इस दौरान भूतपूर्व सैनिक के अंतिम संस्कार में जाना भी उचित नहीं समझी।

Author

Related Articles

Back to top button