बंगाल-असम में भाजपा की बढ़त पर पीएम मोदी का संदेश: ‘जनता का जनादेश, विकास की जीत’

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनावों में भाजपा के शानदार प्रदर्शन से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। रुझानों में दोनों राज्यों में भाजपा की जीत तय मानी जा रही है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ताओं की मेहनत को सराहते हुए जनता का आभार जताया है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल में “कमल खिल उठा” और यह जीत जनता की शक्ति तथा सुशासन की राजनीति की विजय है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भाजपा सरकार सभी वर्गों को अवसर और सम्मान देने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी। साथ ही उन्होंने इस सफलता का श्रेय वर्षों से मेहनत कर रहे कार्यकर्ताओं को दिया।
असम को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा-एनडीए को एक बार फिर जनता का आशीर्वाद मिला है, जो विकास और सकारात्मक बदलाव के प्रति समर्थन का संकेत है।
तमिलनाडु में तमिलगा वेट्री कझगम (टीवीके) के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्होंने बधाई दी, वहीं केरल में यूडीएफ की जीत पर भी शुभकामनाएं दीं और राज्य के विकास के लिए केंद्र के सहयोग का आश्वासन दिया।













