देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

‘डायरी में लिखा था जीत का आंकड़ा’: असम में NDA की वापसी पर हिमंता सरमा का बड़ा खुलासा

 

गुवाहाटी। असम विधानसभा चुनाव में भाजपा और एनडीए गठबंधन की प्रचंड जीत के बाद मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा का एक दिलचस्प खुलासा सामने आया है। उन्होंने बताया कि उन्हें इस जीत का अंदाजा पहले ही हो गया था और मतदान खत्म होने वाले दिन 9 अप्रैल को ही संभावित नतीजों का आकलन कर डायरी में दर्ज कर लिया था।

सीएम सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी डायरी के एक पन्ने की फोटो साझा की, जिसमें ‘बेस्ट 101, बेटर 90+ और वर्स्ट 88+’ जैसे अनुमान लिखे हुए थे। उन्होंने बताया कि वास्तविक नतीजे उनके सबसे अच्छे अनुमान से भी बेहतर आए और एनडीए ने 102 सीटों पर जीत दर्ज की।

सरमा ने इस जीत को जनता का “ऐतिहासिक आशीर्वाद” बताते हुए कहा कि यह परिणाम राज्य में विकास और स्थिरता की राजनीति पर लोगों के भरोसे को दर्शाता है। चुनाव नतीजों के दिन भी उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए बताया था कि भाजपा को 82, एजीपी को 10 और बीपीएफ को 10 सीटें मिली हैं।

जालुकबारी सीट से हिमंता बिस्वा सरमा ने 89 हजार से अधिक वोटों के अंतर से जीत दर्ज कर अपनी मजबूत राजनीतिक पकड़ भी साबित की। उन्होंने कहा कि अब ‘टीम असम’ मिलकर राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।

Author

Related Articles

Back to top button