बड़ी खबरमध्य प्रदेशसिंगरौली

जुलूस में गूंजी ‘हुजूर की आमद मरहबा’ की सदा

नबी के शान में अंजुमनों ने पढ़ी नातिया कलाम ईद-मिलादुन्नबी को लेकर सुरक्षा रही सख्त

पोल खोल सिंगरौली

शुक्रवार सुबह ईद मिलादुन्नबी पर जिले भर में जगह-जगह जुलूस निकालने के साथ कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान पैगंबर हजरत मोहम्मद की शान में नातिया कलाम पढ़े गए।

मोरवा में भी गौसलवारा जामा मस्जिद से जश्ने ईद मिलादुन्नबी बारह रबीउल अव्वल का जुलूस हजरत मोहम्मद सल्लाहु ताला अलैहि वसल्लम की शान में नातिया कलाम पढ़ते हुए अंजुमनों द्वारा निकाला गया। राष्ट्रीय ध्वज के साथ इस्लामिक ध्वज लेकर लोग जुलूस में निकले।

यह जुलूस सर्किट हाउस रोड से मैनरोड होता हुआ मोरवा के विभिन्न मार्गों व बाजार से होते हुए बड़ी मस्जित पर समाप्त हुआ। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डिप्टी कलेक्टर सौरव मिश्रा, एसडीओपी गौरव पाण्डेय, मोरवा निरीक्षक उमेश प्रताप सिंह, हल्का पटवारी गोविंद चौरसिया भारी पुलिस बल के साथ यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने में तैनात रहे।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button