मध्य प्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली महोत्सव एवं नगर गौरव दिवस 2026 की तैयारियाँ तेज

कलेक्टर ने समिति गठित कर अधिकारियों को सौपी पृथक पृथक जिम्मेदारी

सिंगरौली-जिले की स्थापना की 18वीं वर्षगांठ एवं नगर निगम के स्थापना दिवस के अवसर पर आगामी 24 मई से प्रारंभ होने वाले सिंगरौली महोत्सव एवं नगर गौरव दिवस का भव्य आयोजन जिला मुख्यालय स्थित राजमाता चून कुमारी स्टेडियम, बैढ़न में किया जाएगा। कलेक्टर श्री गौरव बैनल द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, इस गरिमामयी आयोजन के संपूर्ण समन्वय हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को नोडल अधिकारी एवं सहायक कलेक्टर सौम्या मिश्रा को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। पूरे कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए श्रृंगेरी पर्यटन विकास समिति को नोडल शाखा बनाया गया है।

महोत्सव के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ-साथ बॉलीवुड नाइट, स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियाँ और कवि सम्मेलन जैसे प्रमुख आकर्षण होंगे। इसके अतिरिक्त जिला प्रशासन द्वारा प्रदर्शनी, रंगोली और पेंटिंग प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर ने कार्यक्रम की सुचारू व्यवस्था हेतु पृथक-पृथक समितियों का गठन कर अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। सभी समितियों को निर्देशित किया गया है कि वे 11 मई 2026 तक अपनी विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर अनुमोदन प्राप्त करें, ताकि समय रहते समस्त तैयारियाँ पूर्ण की जा सकें।

कार्यक्रम स्थल पर बुनियादी सुविधाओं जैसे निर्बाध विद्युत आपूर्ति, पेयजल, चिकित्सा दल (एम्बुलेंस सहित) और सुरक्षा व्यवस्था हेतु कड़े प्रबंध किए जा रहे हैं। आमंत्रण पत्रों की डिजाइन, मुद्रण और वितरण का कार्य आयुक्त नगर निगम एवं तहसीलदार सिंगरौली को सौंपा गया है। साथ ही, दर्शकों और अतिथियों के लिए पास कार्ड जारी करने तथा स्थानीय कलाकारों को उत्कृष्टता प्रमाण पत्र प्रदान करने के निर्देश भी दिए गए हैं। आयोजन के दौरान लोक निर्माण विभाग द्वारा बेरिकेटिंग और वन विभाग द्वारा अन्य आवश्यक बुनियादी सामग्रियों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इसके साथ अन्य सामितियों में शामिल अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ निर्धारित तिथियों तक सौपे गये दायित्वो को पूर्ण कर पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए है।

Author

Related Articles

Back to top button