कलेक्टर ने 175 आवेदन पत्रों पर की जनसुनवाई
कई समस्याओ का जन सुनवाई के दौरान ही कराया गया निराकरण

सिंगरौली/ जिले के विभिन्न अंचलों से आए हुए 170 आवेदकों ने कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में अपनी समस्याओं का आवेदन देते हुए कलेक्टर श्री गौरव बैनल को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। कलेक्टर श्री बैनल ने आवेदनों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए जनसुनवाई में उपस्थित जिला अधिकारियों से कई आवेदनों का निराकरण कराया।
जनसुनवाई के दौरान अधिकांश समस्याएं विद्युत व्यवस्था से संबंधित रहीं, जिसे तत्परता के साथ सुधार करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को कलेक्टर द्वारा दिए गए। वहीं कुछ आवेदनकर्ताओं द्वारा विस्थापन से संबंधित समस्याओं के आवेदन दिए गए, जिनका भी निराकरण नियमानुसार करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। जनसुनवाई के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जगदीश गोमे, अपर कलेक्टर पीएस त्रिपाठी, संयुक्त कलेक्टर संजीव पाण्डेय, एसडीएम सुरेश जाधव सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे।













