बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

भीषण गर्मी में गहराया जल संकट, टैंकर के बढ़े दामों से आमजन परेशान

इंदौर। भीषण गर्मी के बीच शहर में जल संकट गहराता जा रहा है। तापमान 45 डिग्री के करीब पहुंचते ही पानी की कमी लोगों के लिए रोज की चुनौती बन गई है। हालात ऐसे हैं कि अब हर सुबह की शुरुआत पानी के इंतजार से हो रही है। कहीं लोग टैंकर के पीछे भाग रहे हैं तो कहीं घंटों लाइन में लगकर पानी भरना पड़ रहा है।

जल संकट का सबसे ज्यादा असर पानी की कीमतों पर पड़ा है। पहले 500 रुपये में मिलने वाला टैंकर अब 700 से 1000 रुपये तक पहुंच गया है, जिससे आम लोगों का बजट बिगड़ गया है। मांग अधिक और सप्लाई कम होने के कारण निजी टैंकर संचालकों की मनमानी भी सामने आ रही है।

नल की सप्लाई भी काफी घट गई है। जहां पहले एक घंटे तक पानी आता था, अब वह घटकर महज 15 मिनट रह गया है। नर्मदा लाइन से पानी की आपूर्ति कम होने से कई क्षेत्रों में स्थिति और गंभीर हो गई है।

विजय नगर, सुखलिया और नंदा नगर जैसे पॉश इलाकों में भी पानी की किल्लत साफ दिखाई दे रही है। लोग सुबह जल्दी उठकर पानी की व्यवस्था करने को मजबूर हैं। शहर में बढ़ते जल संकट ने आमजन की परेशानी बढ़ा दी है और प्रशासन से ठोस समाधान की मांग तेज हो गई है।

Author

Related Articles

Back to top button