गैस मूल्य वृद्धि के विरोध में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

सिंगरौली- आम आदमी पार्टी सिंगरौली द्वारा मध्य प्रदेश में बढ़े हुए कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों के विरोध में जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन आयोजित किया गया। पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं पूर्व कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर के निर्देशन में कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचते हुए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शन के दौरान पार्टी नेताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई और गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि से आम जनता, छोटे व्यापारियों और होटल व्यवसायियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार से बढ़ी हुई कीमतों को तत्काल वापस लेने की मांग की।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष लाल बाबू कुशवाहा, प्रदेश सचिव अभिमन्यु देव चंदेल, युवा जिलाध्यक्ष अक्षय साह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर नीरज कुशवाहा, शिव वर्मा, महिला अध्यक्ष इंदू विश्वकर्मा, शत्रुघ्न साह, सुजय, उषा कुशवाहा, अल्पसंख्यक अध्यक्ष आसिफ, संजय साह, शिवा साह, एसटी जिलाध्यक्ष बाबू जी बसोर, अनिल साह, ललित वर्मा, हनुमान कुशवाहा, बृजेन्द्र एवं विद्यावती सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी प्रदर्शन में भाग लिया। पार्टी नेताओं ने कहा कि आम जनता के हित में संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।













