ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

पाइपलाइन फटने से वार्ड 40 में गहराया जल संकट, 10 दिनों से पेयजल आपूर्ति बाधित

 

सिंगरौली- जिले के नगर निगम बैढ़न अंतर्गत वार्ड क्रमांक 40 के तुलसी मार्ग क्षेत्र में पाइपलाइन फटने से स्थानीय लोगों को भारी जल संकट का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों के अनुसार पिछले करीब 10 दिनों से नियमित पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी हुई है, जिससे लोगों की दैनिक दिनचर्या प्रभावित हो रही है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि कमजोर पाइपलाइन फटने के कारण लाखों लीटर पानी लगातार बर्बाद हो रहा है, वहीं दूसरी ओर घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। पाइपलाइन लीकेज के चलते सड़क की स्थिति भी खराब हो गई है और जगह-जगह कीचड़ एवं जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है।

क्षेत्रवासियों ने नगर निगम प्रशासन, संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। इससे स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।नागरिकों ने नगर निगम से जल्द पाइपलाइन मरम्मत कर नियमित जल आपूर्ति बहाल करने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

Author

Related Articles

Back to top button