कलेक्टर ने देवसर क्षेत्रांतर्गत स्थित धनहा तालाब का किया निरीक्षण

सिंगरौली/ कलेक्टर गौरव बैनल ने देवसर क्षेत्रांतर्गत स्थित धनहा तालाब का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने तालाब की वर्तमान स्थिति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को तालाब के गहरीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि तालाब के संरक्षण एवं विकास से क्षेत्र में जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा तथा स्थानीय नागरिकों को बेहतर वातावरण उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि तालाब के आसपास स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए हरियाली विकसित की जाए तथा आवश्यकतानुसार बैठने एवं प्रकाश व्यवस्था भी की जाए। इस अवसर पर जनपद पंचायत देवसर के अध्यक्ष प्रणव पाठक, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जगदीश गोमे, सहायक कलेक्टर सौम्या मिश्रा, जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी अरविंद डामोर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।













