ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली
कलेक्टर ने किया तहसील कार्यालय देवसर का निरीक्षण
लंबित राजस्व प्रकरणों का निर्धारित समय सीमा में निराकरण करने के दिए निर्देश

सिंगरौली, / कलेक्टर श्री गौरव बैनल द्वारा आज अपने देवसर भ्रमण के दौरान तहसील कार्यालय देवसर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदार को निर्देश दिए कि बेदखली, सीमांकन, बंटवारा के लंबित प्रकरणों का समय सीमा के अंदर निराकरण किया जाना सुनिश्चित करें तथा संबंधित हल्का पटवारियों से समय सीमा के अंदर प्रतिवेदन प्राप्त करें।
जिन पटवारियों द्वारा समय पर प्रतिवेदन प्रस्तुत नहीं किया जाता है, उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाए। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान कोर्ट संचालन के दिवसों की भी जानकारी ली तथा निर्देश दिए कि यदि कोर्ट में अधिक प्रकरण लंबित हैं, तो कोर्ट संचालन के दिवसों में वृद्धि की जाए।निरीक्षण के दौरान तहसीलदार ऋषि नारायण सिंह उपस्थित रहे।













