ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

सांसद का जन दर्शन कार्यक्रम रविवार को

सिंगरौली- लोकसभा सांसद डॉ राजेश मिश्रा का जनदर्शन कार्यक्रम रविवार 10 मई को आयोजित होगा। सांसद कार्यालय पुराने पी डब्ल्यू डी विश्राम गृह मे सांसद जी रविवार को सुबह 11 बजे से 3 बजे तक उपस्थित रहेंगे तथा क्षेत्रीय आम जनों की समस्याओं को सुनेंगे। सांसद महोदय पूर्व मे प्राप्त आवेदनों का प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में समीक्षा भी करेंगे। जन दर्शन कार्यक्रम मे माननीय सांसद क्षेत्र की आम जनता तथा कार्यकर्ताओं से मिल कर उनकी समस्याओं को सुनते हैं तथा उनके समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हैं। सासद जी क्षेत्रीय जनों की वर्तमान समस्याओं के साथ पूर्व में प्राप्त आवेदनों की समीक्षा कर उचित कार्यवाही का निर्देश प्रशासनिक अधिकारियों को देते हैं।

सांसद कार्यालय से जारी सूचना के आधार पर क्षेत्र का कोई भी नागरिक जाकर सांसद जी से सीधे संवाद कर सकता है तथा अपनी वैध समस्या को उनके समक्ष रख सकता है जिसके निराकरण की उचित व्यवस्था सांसद कार्यालय के माध्यम से की जाती है।

Author

Related Articles

Back to top button