बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली में विशेष मध्यस्थ जागृति शिविर का आयोजन, न्याय और जनहित के प्रयास सराहनीय

सिंगरौली,। मध्यप्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह ने जिला न्यायालय सिंगरौली परिसर में आयोजित विशेष मध्यस्थ जागृति शिविर में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संवाद और आपसी सहमति के माध्यम से विवादों के समाधान के लिए लोगों को जागरूक करना एक सराहनीय पहल है।


शिविर का उद्देश्य यह था कि आमजन को मध्यस्थता प्रक्रिया और न्याय प्रणाली के महत्व के प्रति सेंसिटाइज किया जाए, ताकि विवादों का शांतिपूर्ण और समयबद्ध समाधान हो सके।

कार्यक्रम के दौरान न्यायालय परिसर में नवीन आरो मशीन का उद्घाटन भी किया गया, जिससे आमजन और कर्मचारियों को स्वच्छ पेयजल की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। मंत्री ने इस पहल को न्याय व्यवस्था को सशक्त बनाने और जनता के लिए सुविधाएं बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सिंगरौली श्री अतुल कुमार खंडेलवाल, जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष श्री वीरेंद्र पांडे सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय जनमानस उपस्थित रहे।शिविर और सुविधाओं के उद्घाटन के माध्यम से न्यायालय ने यह संदेश दिया कि जनहित और न्याय प्रणाली की सशक्तता के लिए तकनीकी और जन-जागरूकता दोनों जरूरी हैं।

Author

Related Articles

Back to top button