ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

जेपी सुपर थर्मल पावर प्लांट निगरी मे रक्तदान शिविर का आयोजन, 54 यूनिट रक्तदान

देव्यांशी खरे ने उत्साह से किया रक्तदान

सिंगरौली/- जिले के सरई तहसील क्षेत्र अन्तर्गत निगरी, जेपी सुपर थर्मल पावर प्लांट निगरी जेपी अस्पताल मे एक दिवसीय विशाल रक्तदान शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का शुभारम्भ जेपी कंपनी प्रबंधन की ओर से एडवाइजर (मानव संसाधन ) ए.के. श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष (मानव संसाधन ) यतीन्द्र खरे एवं डांक्टरों की टीम सहित अन्य जनो ने दीप प्रजवल्लन के साथ किया गया। इस अवसर पर चिकित्सा टीम की देख रेख सुरक्षित रक्तदान सुनिश्चित किया गया।


देव्यांशी खरे ने किया रक्तदान, समाज को दिया संदेश

उपाध्यक्ष (मानव संसाधन) यतीन्द्र खरे द्वारा रक्तदान को महत्वपूर्ण बताते हुए अपनी पुत्री से रक्तदान भी कराया एवं उन्होंने कहा कि जरुरत मंद लोगो को समय पर रक्त उपलब्ध नही हो पाता, ऐसी स्थिति में मरीजों की जान का खतरा बढ जाता है। इसलिए स्वेच्छा से रक्तदान महादान के बराबर है रक्तदान करना चाहिए जिससे किसी की जान बचाई जा सके।रक्तदान के बाद रक्तदाताओं के लिए जूस, फल व बिस्कुट की व्यवस्था की गई। शिविर मे अनुभवी डांक्टरो की टीम ने लोगो को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान किया,डांक्टरो ने रक्तदान के महत्व व उससे होने लाभों के बारे मे विस्तृत जानकारी देकर लोगो को अवगत कराया गया।उपस्थित लोगो ने डांक्टरो के देख रेख मे रक्तदान किया। इस अवसर पर जेपी हास्पिटल डां ए. के. राय,डां सुनिधि सिंह चिकित्सा अधिकारी,अनुराग पयासी लैब टेक्नीशियन,कोमल तिवारी लैब टेक्नीशियन,भीम कुशवाहा लैब टेक्नीशियन,अरूण पटेल लैब असिटेन्ट
संजय रावत मेल नर्सिंग आफिसर के देख रेख मे रक्तदान हुआ । सर्व प्रथम रक्तदान देव्यांशी खरे ने उत्साह पूर्वक किया, वहीं बीएमएस यूनियन अध्यक्ष भूपेंद्र साहू व कंपनी के कर्मचारियों ने उत्साहित होकर रक्तदान किया। इस बार रक्तदान शिविर मे लोगो ने बढ़ चढ़ कर उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया।

 

 

Author

Related Articles

Back to top button