देश विदेश

शास्त्री मार्केट सेक्टर-22 के नवीनीकरण प्रोजेक्ट का भूमि पूजन 9 मई

मनोज शर्मा,चंडीगढ़ । सेक्टर-22 स्थित शास्त्री मार्केट के नवीनीकरण प्रोजेक्ट का भूमि पूजन समारोह शनिवार, 9 मई को सुबह 9:30 बजे आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में पूर्व सांसद सत्य पाल जैन मुख्य अतिथि के रूप में भूमि पूजन करेंगे।

शास्त्री मार्केट डेवलपर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में शहर के कई गणमान्य लोग शामिल होंगे। समारोह में पूर्व मेयर देवेश मौदगिल, एरिया काउंसलर दमणप्रीत सिंह बादल तथा आर्किटेक्ट विनोद जोशी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

एसोसिएशन के प्रधान मुकेश कुमार गोयल और महासचिव पुनीत कपूर ने बताया कि शास्त्री मार्केट के नवीनीकरण प्रोजेक्ट से बाजार की आधुनिक सुविधाओं और आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से व्यापारियों और ग्राहकों दोनों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।आयोजकों ने शहरवासियों और व्यापारियों को समारोह में शामिल होने का आमंत्रण दिया है।

Author

Related Articles

Back to top button