सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने स्वामी विवेकानंद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी बंगाल विजय की बधाई
सिंगरौली। लोकसभा सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने रविवार को जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान सांसद कार्यालय परिसर में स्थापित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर क्षेत्रवासियों को पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत की बधाई दी। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह विशेष रूप से उपस्थित रहे।
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का सपना अब उनकी जन्मभूमि पश्चिम बंगाल में साकार होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने सनातन संस्कृति और भारतीय ज्ञान परंपरा को पूरे विश्व में स्थापित किया था तथा अब उनकी हिंदुत्व की विचारधारा बंगाल में नई दिशा देगी। उन्होंने कहा कि दशकों बाद बंगाल को अताताइयों से मुक्ति मिली है और वहां राष्ट्रवादी सरकार का निर्माण हुआ है।

सांसद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार अब विवेकानंद जी की जन्मस्थली में उनके सपनों को साकार करने का कार्य करेगी। उन्होंने यह भी बताया कि एनएच-39 निर्माण कार्य का कार्यादेश जारी हो चुका है और सड़क का निर्माण तय समय से पहले पूरा किया जाएगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह ने भी पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनने पर खुशी व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री Narendra Modi का आभार जताया। उन्होंने सीधी-सिंगरौली सड़क के पुनर्निर्माण कार्य प्रारंभ होने पर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री Nitin Gadkari और सांसद डॉ. राजेश मिश्रा का धन्यवाद किया तथा क्षेत्र की जनता को बधाई दी।
जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान सांसद ने पूर्व में प्राप्त आवेदनों की शासकीय अधिकारियों के साथ समीक्षा की और नए आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि संतोष वर्मा, वरिष्ठ नेत्री मधू झा, संपत शाह, सांसद कार्यालय अधीक्षक आलोक शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी नीरज सिंह परिहार, मंडल अध्यक्ष सौरभ गुप्ता, नीरज पांडेय, पार्षद भारतेन्दु पांडेय सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







