बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़भोपालमध्य प्रदेश
ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया में प्रेस मशीन से कर्मचारी घायल, निजी अस्पताल रेफर

जबलपुर। ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया में शनिवार सुबह काम के दौरान प्रेस मशीन से एक कर्मचारी के बाएं हाथ की अनामिका उंगली में चोट लग गई। घटना सुबह करीब 10:08 बजे फैक्ट्री के ए-4 अनुभाग में हुई। घायल कर्मचारी की पहचान तेजभान शाह के रूप में हुई है, जो फिटर के पद पर कार्यरत हैं।
बताया गया कि प्रेस मशीन से वर्कपीस निकालते समय उनकी उंगली के नाखून वाले हिस्से में चोट लगी। घटना के बाद उन्हें फैक्ट्री अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया।
फैक्ट्री के जनसंपर्क अधिकारी अविनाश शंकर ने बताया कि घायल कर्मचारी को आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई है। प्रबंधन उनके स्वास्थ्य और उपचार पर लगातार नजर रख रहा है।













