देश विदेशबड़ी खबर

गृह मंत्रालय ने महंत मनोज शर्मा की शिकायत पर लिया संज्ञान

सार्वजनिक शिकायत चंडीगढ़ प्रशासन को कार्रवाई हेतु भेजी, CPGRAMS पोर्टल के माध्यम से हुई अग्रेषित

चंडीगढ़। भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने सार्वजनिक हित से जुड़ी शिकायत पर संज्ञान लेते हुए महंत मनोज शर्मा द्वारा दर्ज करवाई गई जन शिकायत को आगे आवश्यक कार्रवाई हेतु चंडीगढ़ प्रशासन के मुख्य सचिव को भेज दिया है। यह शिकायत केंद्रीय जन शिकायत निवारण पोर्टल (CPGRAMS) के माध्यम से दर्ज करवाई गई थी।

गृह मंत्रालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार शिकायत संख्या PMOPG/E/2026/0070742 को 28 अप्रैल 2026 को प्राप्त किया गया था, जिस पर कार्रवाई करते हुए 6 मई 2026 को इसे यूटी चंडीगढ़ प्रशासन को अग्रेषित किया गया। मंत्रालय ने अपने पत्र में स्पष्ट किया है कि शिकायत पर “उचित कार्रवाई” की जाए।

महंत मनोज शर्मा ने कहा कि उन्होंने जनहित और राष्ट्रहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को सरकार के समक्ष उठाया था। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित प्रशासन को भेजे जाने को सकारात्मक कदम बताया।

उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं एवं सुरक्षा से जुड़े विषयों पर सरकार का तत्परता से संज्ञान लेना लोकतंत्र की मजबूती का प्रमाण है। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि चंडीगढ़ प्रशासन इस मामले में शीघ्र प्रभावी कार्रवाई करेगा।

गौरतलब है कि महंत मनोज शर्मा समय-समय पर सामाजिक, धार्मिक एवं जनहित से जुड़े विषयों को विभिन्न प्रशासनिक और सरकारी मंचों पर उठाते रहे हैं।

Author

Related Articles

Back to top button