बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

एनटीपीसी विंध्याचल में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस 2026 का भव्य आयोजन

सिंगरौली- एनटीपीसी विंध्याचल के विंध्य चिकित्सालय में 12 मई 2026 को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस 2026 बड़े उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजीब कुमार साहा, परियोजना प्रमुख (विंध्याचल) रहे। इस अवसर पर ए. जे. राजकुमार, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) एवं श्रीमती रूमा दे शर्मा, मानव संसाधन प्रमुख (विंध्याचल) की विशेष उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. बी. के. भराली, महाप्रबंधक (चिकित्सा) ने की। इस अवसर पर चिकित्सकों, नर्सिंग अधिकारियों, पैरामेडिकल स्टाफ एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम की शुरुआत पुष्पांजलि अर्पण, दीप एवं मोमबत्ती प्रज्वलन तथा केक कटिंग समारोह से हुई। इसके पश्चात नर्सिंग अधिकारियों द्वारा शपथ ग्रहण कर संवेदनशील एवं समर्पित स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने का संकल्प दोहराया गया।

अपने संबोधन में अतिथियों ने नर्सिंग समुदाय की अथक सेवा भावना एवं मानवीय संवेदनशीलता की सराहना करते हुए कहा कि नर्सें केवल उपचार ही नहीं, बल्कि अपने स्नेह, सहानुभूति एवं देखभाल से मरीजों को नया जीवन देती हैं। कार्यक्रम को और भी जीवंत बनाते हुए विंध्य अस्पताल की नर्सिंग टीम द्वारा समूह गीत, नृत्य एवं सामाजिक संदेशों पर आधारित लघु नाटिकाओं की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा। श्री संजीब कुमार साहा ने नर्सिंग सेवाओं को प्रत्येक अस्पताल की रीढ़ बताते हुए विंध्य अस्पताल की नर्सिंग टीम के उत्कृष्ट योगदान की प्रशंसा की। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री सुरजन सिंह राजपूत, सहायक अधिकारी (विंध्य चिकित्सालय) द्वारा किया गया।अंत में सभी कर्मचारियों एवं अतिथियों के लिए आयोजित रात्रि भोज ने इस यादगार आयोजन को आत्मीयता एवं सौहार्द से परिपूर्ण बना दिया।

Author

Related Articles

Back to top button