बाल कल्याण समिति ने पुलिस अधीक्षक सिंगरौली का किया आत्मीय अभिनंदन

सिंगरौली: बाल कल्याण समिति, जिला सिंगरौली के अध्यक्ष एवं सदस्यों ने नवागत पुलिस अधीक्षक आदरणीय श्री शियाज केएम जी का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।भेंट के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय को समिति द्वारा ‘बाल हित सर्वोपरि’ के संकल्प के साथ जिले में संचालित बाल संरक्षण एवं कल्याण संबंधी कार्यों से अवगत कराया गया। समिति ने बाल अधिकारों की सुरक्षा को और सुदृढ़ बनाने के लिए महोदय का मार्गदर्शन, सुझाव एवं सहयोग प्राप्त करने की अपेक्षा व्यक्त की।
पुलिस अधीक्षक महोदय ने बाल कल्याण समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए आश्वस्त किया कि बाल संरक्षण से जुड़े प्रत्येक कार्य में पुलिस विभाग का पूर्ण सहयोग रहेगा। उन्होंने कहा कि बच्चों का सुरक्षित भविष्य हमारी साझा जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष डॉ. आर.डी. पाण्डेय, सदस्य श्री देवधर शर्मा, श्रीमती पूनम मिश्र, श्रीमती पूनम त्रिपाठी, श्रीमती रीना सिंह तथा पॉक्सो सपोर्ट पर्सन श्री विनोद सिंह एवं श्रीमती सीमा सिंह उपस्थित रहे।













