मध्य प्रदेशसिंगरौली

कोयला श्रमिक सभा कार्यालय में युवती ने लगाई फांसी, क्षेत्र में फैली सनसनी

सिंगरौली- एनसीएल की अमलोरी परियोजना क्षेत्र में स्थित एचएमएस कोयला श्रमिक सभा कार्यालय में एक युवती द्वारा फांसी लगाए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
मृतका की पहचान मधु चौहान (28 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अविवाहित थी। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवती का किसी से कोई विवाद नहीं था और परिवार में भी किसी प्रकार की परेशानी सामने नहीं आई थी। ऐसे में युवती द्वारा आत्मघाती कदम उठाने के पीछे के कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सके हैं। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और परिजनों सहित आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Author

Related Articles

Back to top button