बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

रिलायंस कन्वेयर हादसे के बाद फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, सड़क जाम कर शुरू किया प्रदर्शन

 

सिंगरौली। जिले के Reliance Industries Limited कन्वेयर बेल्ट में मेंटेनेंस कार्य के दौरान हुए भीषण हादसे के बाद परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। गुरुवार को सैकड़ों लोग सड़क पर उतर आए और सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने कंपनी प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की।

जानकारी के अनुसार नवानगर थाना क्षेत्र स्थित रिलायंस कन्वेयर बेल्ट में वेल्डिंग और मेंटेनेंस कार्य चल रहा था। इसी दौरान अचानक कन्वेयर बेल्ट चालू हो गई, जिससे वहां कार्य कर रहे श्रमिक रामकृपाल और नागेंद्र सिंह बेल्ट की चपेट में आकर नीचे गिर पड़े। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को पहले निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए वाराणसी रेफर कर दिया। घायल श्रमिक कोयलखूथ और भुडकुड़ क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।

घटना के दूसरे दिन परिजनों और ग्रामीणों ने कंपनी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। प्रदर्शन के दौरान सुबह से दोपहर तक कंपनी कर्मचारियों को परिसर में जाने से रोक दिया गया, जिससे कामकाज भी प्रभावित रहा। कई कर्मचारी सड़क किनारे खड़े होकर हालात सामान्य होने का इंतजार करते नजर आए।

पीड़ित परिवारों ने मांग की है कि घायल श्रमिकों का पूरा इलाज कंपनी अपने खर्च पर कराए। साथ ही बच्चों की पढ़ाई-लिखाई की जिम्मेदारी भी कंपनी उठाए। परिजनों ने यह भी मांग रखी कि यदि घायल श्रमिक स्थायी रूप से विकलांग होते हैं तो उनके बच्चों के बालिग होने तक आर्थिक सहायता दी जाए और भविष्य में कंपनी में नौकरी भी उपलब्ध कराई जाए।

सूचना मिलते ही तहसीलदार Savita Yadav और नवानगर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे तथा प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। प्रशासन ने बताया कि कंपनी प्रबंधन और परिजनों के बीच बातचीत जारी है और सहमति बनने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं कंपनी के अधिकारी भी लगातार परिजनों से चर्चा कर मामला शांत कराने में जुटे हुए हैं।

Author

Related Articles

Back to top button