देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

कराची: “कोकीन क्वीन” पिंकी गिरफ्तार, वीआईपी नेटवर्क का खुलासा और विवादित गिरफ्तारी

कराची। पाकिस्तान के कराची में पिछले 17 वर्षों से ड्रग्स रैकेट चलाने वाली “कोकीन क्वीन” अनमोल उर्फ पिंकी को पुलिस और खुफिया एजेंसियों के संयुक्त अभियान में गिरफ्तार किया गया। पिंकी पर आरोप है कि वह शहर के पॉश इलाकों, हाई-प्रोफाइल पार्टियों और बड़े कॉलेजों में कोकीन और अन्य नशीले पदार्थ सप्लाई करती थी। जांच एजेंसियों के अनुसार उसके नेटवर्क में 800 से अधिक वीआईपी क्लाइंट शामिल थे, जिनमें कारोबारी, पार्टी सर्किल के लोग और उच्च वर्ग के युवा शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक पिंकी का नेटवर्क हाईटेक और संगठित था। महिला राइडर्स की टीम ड्रग्स की डिलीवरी करती थी, जबकि उसका भाई और पूर्व पति वितरण में शामिल थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पिंकी लंबे समय से निगरानी में थी, लेकिन हर बार बच निकलती थी। इस बार संयुक्त कार्रवाई में उसे गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें पिंकी आराम से दरवाजा खोलती नजर आई। कोर्ट में वह बिना हथकड़ी, सनग्लासेस के साथ आत्मविश्वास से चलती दिखी। इसके चलते लोग “फ्रेंडली अरेस्ट” कहकर वीआईपी ट्रीटमेंट पर सवाल उठा रहे हैं।

सिंध सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल आईजी से रिपोर्ट तलब की और केस से जुड़े पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया। पिंकी पर हत्या, ड्रग्स सप्लाई और संगठित अपराध से जुड़े 14 मामले दर्ज हैं। पुलिस अब उसके मोबाइल, डिजिटल रिकॉर्ड और वित्तीय लेन-देन की जांच कर रही है ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।

सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो में पिंकी ने संकेत दिया कि उसका नेटवर्क सक्रिय रहेगा, जिससे जांच एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है। पाकिस्तान में इस मामले को लेकर जनता और मीडिया में चर्चा तेज है। अब सभी की नजर पिंकी के नेटवर्क के अन्य सदस्यों और वीआईपी ग्राहकों के खुलासे पर टिकी है।

Author

Related Articles

Back to top button