दुकानों पर ओवर रेट पर बिक रही शराब जिम्मेदार मौन
सरई संचालित शराब की दुकान,जहां हो रही मनमानी

सिंगरौली- शहर में शराब को सरकारी रेट पर न बेच कर ओवर रेट मे बेचा जा रहा है। यह कार्य शराब दुकान मालिक की मनमानी चरम पर । जिसकी वजह से आए दिन सेल्समैन और ग्राहक के बीच दुकानों पर बहस होती रहती है।
गौरतलब है कि अंग्रेजी हो या फिर देसी शराब दुकान सभी दुकानों में प्रिंट रेट से दस से औने पौने दर पर बेची जा रही है, साथ ही शराब की दुकानों पर रेट लिस्ट भी नहीं लगी है। वहीं शराब की मिल रही शिकायतों के बावजूद भी अबकारी विभाग कोई कार्रवाई करने को तैयार नहीं है।सरई नगरवासीयों का कहना है कि प्रिंट रेट से अधिक अंग्रेजी शराब दुकान मे बीयर की बाेतल हो या अन्य कोंई ब्रांड सेल्समैन द्वारा प्रिंट रेट से अधिक बेचा जाता है विरोध करने पर वह झगड़ा करने लगा। इसके अलावा सरई निवासी अंग्रेजी शराब दुकान के आस पास रहने वाले लोगों का कहना है कि शहर में संचालित अंग्रेजी और देशी शराब दुकानों पर जमकर ओवर रेट में शराब बेची जा रही है। यह सब अबकारी विभाग के अधिकारियों की अनदेखी है। इस कारण से वे शराब दुकानदारों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक मिलावट करते हैं दुकानों पर काम करने वाले सेल्समैन मिलावटी शराब बेचने में भी काफी माहिर हैं। देसी शराब के क्वार्टर व बोतल में यह लोग आसानी से उसका ढक्कन खोलकर पानी की मिलावट कर बेच रहे हैं। शराब पीने वाले लोग यह सब जानते हैं, लेकिन झगड़े के डर के कारण यह लोग ज्यादा कुछ बोल नहीं पाते और विरोध किए बिना ही शराब खरीदकर चलते जाते हैं।













