बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

तेंदूपत्ता तोड़ने गई महिला पर भालू का हमला, गंभीर घायल

सिंगरौली। जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गई एक महिला पर जंगली भालू ने हमला कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। घायल महिला को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार स्वर्गीय सियाराम जायसवाल की पत्नी रामवती जायसवाल रविवार सुबह निगरी नर्सरी के पास छोटी नदी किनारे स्थित जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गई थीं। इसी दौरान पीछे से आए जंगली भालू ने अचानक उन पर हमला कर दिया। भालू के हमले से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

बताया जा रहा है कि महिला के शोर मचाने और हल्ला-गोहारी करने पर आसपास मौजूद लोगों की आवाज सुनकर भालू जंगल की ओर भाग गया। घटना की सूचना मिलते ही जंगल चौकी से डिप्टी एवं मुंशी मौके पर पहुंचे। वहीं पुलिस चौकी प्रभारी विनय शुक्ला और मुंशी बीडी सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।

घायल महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निवास भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों में भय का माहौल है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से जंगल क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और वन्यजीवों की निगरानी करने की मांग की है।

Author

Related Articles

Back to top button