ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में सर्व समाज का विशाल रक्तदान शिविर कल

“रक्तदान महादान” का संदेश देने लोगों से बढ़-चढ़कर सहभागिता की अपील

सिंगरौली। ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में सर्व समाज द्वारा आयोजित किए जाने वाले विशाल रक्तदान शिविर की तैयारियों को लेकर बलियरी रोड स्थित मिश्रा पॉलीक्लीनिक एवं नर्सिंग होम, बैढ़न के सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में रक्तदान शिविर की रूपरेखा, व्यवस्थाओं और अधिक से अधिक जनसहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि “रक्तदान महादान” केवल सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का सबसे बड़ा माध्यम है। समय पर रक्त उपलब्ध होने से कई जरूरतमंद मरीजों की जान बचाई जा सकती है। इसलिए समाज के प्रत्येक वर्ग को इस पुनीत कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।

बैठक के दौरान रक्तदान शिविर में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने, पंजीयन व्यवस्था, चिकित्सा टीम की उपलब्धता, रक्तदाताओं की सुविधा, प्रचार-प्रसार एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। आयोजकों ने बताया कि युवाओं, सामाजिक संगठनों और आमजन की भागीदारी बढ़ाने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान भी चलाया जाएगा।
आयोजन समिति के अनुसार विशाल रक्तदान शिविर रविवार को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मिश्रा पॉली क्लिनिक एवं नर्सिंग होम, बलियरी में आयोजित किया जाएगा। शिविर में सर्व समाज के लोगों से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की गई है।
आयोजकों ने कहा कि यह रक्तदान शिविर सामाजिक एकता, सेवा भावना और मानवता के प्रति समर्पण का प्रतीक बनेगा। साथ ही यह जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायिनी पहल साबित होगा।

बैठक में प्रमुख रूप से गोविंद प्रसाद पाण्डेय, अमित द्विवेदी, डॉ. डीके मिश्रा, आशीष शुक्ला, शिवेंद्र पाण्डेय, मिथिलेश मिश्रा, रजनीश धर द्विवेदी, विवेक कुमार त्रिपाठी, सतेंद्र पाण्डेय, प्रीतेश पाठक, सौरभ दुबे, रवि द्विवेदी, अजय शर्मा, गुड्डू दुबे, राहुल शर्मा, मनोज शुक्ला सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button