ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

एनटीपीसी सिंगरौली में स्वच्छता पखवाड़ा का भव्य शुभारंभ

 

सिंगरौली। एनटीपीसी सिंगरौली में 16 मई 2026 से स्वच्छता पखवाड़ा का विधिवत एवं उत्साहपूर्ण शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का आरंभ प्रातःकाल अम्बेडकर भवन, शक्तिनगर टाउनशिप से भव्य स्वच्छता जागरूकता रैली से हुआ। रैली में कर्मचारियों, सीआईएसएफ कार्मिकों, यूनियन एवं एसोसिएशन प्रतिनिधियों सहित अधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई और स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुँचाया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) किशोर कुमार रहे। उनके साथ उप समादेष्टा (सीआईएसएफ) अरविंद कुमार भी उपस्थित रहे। सभी उपस्थितजनों ने स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की और स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया।

स्वच्छता शपथ का वाचन अंग्रेज़ी में किशोर कुमार और हिंदी में अरविंद कुमार द्वारा कराया गया। शपथ में उपस्थित लोगों ने अपने कार्यस्थल, टाउनशिप और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने तथा समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

स्वच्छता पखवाड़ा 16 से 31 मई तक चलेगा, जिसमें स्वच्छता अभियान, श्रमदान, निरीक्षण, प्रतियोगिताएँ और पर्यावरण संरक्षण संबंधी गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी। इसका उद्देश्य कर्मचारियों, उनके परिवारजनों और स्थानीय नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सामूहिक प्रयास से स्वस्थ वातावरण का निर्माण करना है।

Author

Related Articles

Back to top button