यात्रियों को बड़ी राहत- रीवा-इतवारी एक्सप्रेस का अब स्लीमनाबाद स्टेशन पर भी ठहराव

जबलपुर। रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए Rewa–Netaji Subhash Chandra Bose Itwari Junction Express त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन को स्लीमनाबाद रेलवे स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव देने का निर्णय लिया है। यह सुविधा 16 मई से लागू कर दी गई है। इससे कटनी और आसपास के यात्रियों को आवागमन में बड़ी सहूलियत मिलेगी।
रेलवे द्वारा जारी समय सारिणी के अनुसार, गाड़ी संख्या 11754 रीवा-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी जंक्शन एक्सप्रेस (सोमवार, बुधवार एवं शनिवार) 16 मई से स्लीमनाबाद रेलवे स्टेशन पर रात 19:51 बजे पहुंचेगी और 19:52 बजे रवाना होगी।
वहीं गाड़ी संख्या 11753 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी जंक्शन-रीवा एक्सप्रेस (मंगलवार, गुरुवार एवं रविवार) 18 मई से स्लीमनाबाद रेलवे स्टेशन पर तड़के 04:44 बजे पहुंचेगी तथा 04:45 बजे प्रस्थान करेगी।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से निर्धारित समय के अनुसार स्टेशन पहुंचने की अपील की है।













