बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़भोपालमध्य प्रदेश

पश्चिम मध्य रेल का सख्त अभियान

अप्रैल में बिना टिकट यात्रियों से वसूले गए 12.35 करोड़ रुपए, पिछले साल से 20% अधिक कार्रवाई

जबलपुर। West Central Railway में प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक के निर्देश पर तीनों मंडलों में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य अधिकारियों के नेतृत्व में ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बिना टिकट यात्रा, अनियमित टिकट तथा अनबुक्ड लगेज के मामलों में बड़ी कार्रवाई की गई।

रेल प्रशासन के अनुसार चालू वित्तीय वर्ष अप्रैल 2026 में कुल 1 लाख 75 हजार प्रकरण दर्ज किए गए। इन मामलों में अतिरिक्त किराया एवं जुर्माना मिलाकर कुल 12 करोड़ 35 लाख रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ। यह राशि पिछले वर्ष की समान अवधि में वसूले गए 10 करोड़ 30 लाख रुपए की तुलना में लगभग 20 प्रतिशत अधिक है।

मंडलों का प्रदर्शन

मुख्यालय सीसीएम स्क्वाड द्वारा चलाए गए अभियान में 2 हजार प्रकरण पकड़े गए, जिनसे 18 लाख रुपए का जुर्माना वसूला गया।

Jabalpur Railway Division में टिकट जांच के दौरान 68 हजार मामले सामने आए, जिनसे 5 करोड़ 20 लाख रुपए की वसूली की गई।

Bhopal Railway Division में 64 हजार प्रकरण दर्ज किए गए और 4 करोड़ 60 लाख रुपए का जुर्माना वसूला गया।

वहीं Kota Railway Division में 41 हजार मामलों में कार्रवाई करते हुए 2 करोड़ 37 लाख रुपए की राशि वसूली गई।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले वैध टिकट अवश्य लें। रेलवे ने कहा कि यात्रियों को सुरक्षित और व्यवस्थित यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वाणिज्य विभाग और आरपीएफ के संयुक्त अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Author

Related Articles

Back to top button