देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

बुटाटी धाम जा रहे परिवार की कार बस से भिड़ी

नागौर में भीषण सड़क हादसा, 4 की मौत; दो मासूम समेत 8 घायल

Nagaur। अजमेर-बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग-58 पर रविवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो बच्चों समेत आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा चकढाणी गांव के पास उस समय हुआ जब बुटाटी धाम जा रही कार की सामने से आ रही रोडवेज बस से आमने-सामने भिड़ंत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए, जबकि रोडवेज बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में उतर गई। कार में सवार सभी लोग Jodhpur जिले के निवासी बताए जा रहे हैं और प्रसिद्ध संत Chaturdas Maharaj के दर्शन के लिए Butati Dham जा रहे थे।

पुलिस के मुताबिक हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। मृतकों में दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं।

स्थानीय लोगों ने बचाई कई जिंदगियां

सूचना मिलते ही कुचेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। कार में फंसे घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकालकर एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया।

सभी घायलों को पहले रेण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल जशोदा, संतोष और एक अन्य को मेड़ता उप-जिला अस्पताल रेफर किया गया।

हादसे में घायल

घायलों में प्रदीप, बिरजू, जशोदा, संतोष, विकास (8 माह) और मानसी (3 वर्ष) सहित अन्य लोग शामिल हैं। पुलिस ने चारों शवों को कुचेरा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है।

Author

Related Articles

Back to top button