ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

तिनगुड़ी में तीन ट्रांसफार्मर जले, ग्रामीण अंधेरे और पानी संकट से जूझ रहे

 

सिंगरौली जिले के बरगवां तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत तिनगुड़ी के ग्रामीणों की बिजली संकट और पेयजल आपूर्ति ठप होने के कारण मुश्किलें बढ़ गई हैं। गांव में लंबे समय से बिजली व्यवस्था ठप रहने से लोगों को भीषण गर्मी में अंधेरे में रहना पड़ रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार एक ट्रांसफार्मर पिछले दो साल से, दूसरा चार साल से खराब पड़ा है, जबकि तीसरा ट्रांसफार्मर 16 मई को जल गया। बिजली विभाग को कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द नए ट्रांसफार्मर नहीं लगाए गए, तो मंगलवार को जनसुनवाई में जाकर विरोध दर्ज कराया जाएगा।

Author

Related Articles

Back to top button