ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

पुरवा में बोलेरो पिकअप पर हमला, युवक और वृद्ध के साथ मारपीट

सिंगरौली जिले के जियावन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पुरवा में 17 मई की देर रात एक युवक और उसके वृद्ध पिता पर हमला होने की सूचना मिली है। इरफान रजा पिता अब्दुल कलाम अपने बोलेरो पिकअप वाहन से मजदूरों को छोड़ने आए थे, तभी तौहीर मोहम्मद और उसके नाती छोटू ने उनसे विवाद शुरू कर दिया।

आरोप है कि आरोपियों ने वाहन की चाबी छीनी, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इरफान रजा किसी तरह अपनी जान बचाकर मौके से भागने में सफल हुए। इसके बाद उनके वृद्ध पिता के साथ भी मारपीट और अभद्र व्यवहार किया गया। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।

घटना में बोलेरो पिकअप के शीशे और अन्य हिस्सों में खरोंच और नुकसान हुआ। पीड़ित परिवार ने बताया कि इस घटना के बाद वह मानसिक रूप से भयभीत और तनाव में हैं।

इरफान रजा ने थाना जियावन में लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Author

Related Articles

Back to top button