बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़भोपालमध्य प्रदेश

हाईवे पर दोहरे हादसे में दो की मौत, 10 से अधिक घायल

मैहर। मध्यप्रदेश के मैहर जिले के अमदरा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-30 पर सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात हुए दो भीषण सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसे के दौरान बचाव कार्य में जुटे अमदरा थाना प्रभारी टीकाराम कर्मी भी घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार कटनी से मैहर दर्शन कर लौट रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को नया गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली डिवाइडर पर पलट गई, जिससे उसमें सवार कई लोग घायल हो गए।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक अन्य ट्रक ने पहले से खड़े ट्रक को टक्कर मार दी, जिसकी चपेट में थाना प्रभारी टीकाराम कर्मी भी आ गए।

हादसे में 14 वर्षीय प्रकाश लोधी और धीरेंद्र सिंह की मौत हो गई। वहीं राम मिलन यादव, सीमा देवी, मुकेश सिंह, रजनी बाई लोधी समेत कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को कटनी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Author

Related Articles

Back to top button