देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

राहुल गांधी ने रायबरेली दौरे में बढ़ती महंगाई और केंद्र सरकार की नीतियों पर साधा निशाना

 

रायबरेली। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को रायबरेली दौरे के दौरान केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों और बढ़ती महंगाई को लेकर कड़ी आलोचना की। बछरावां विधानसभा क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा गांव में सांसद निधि से निर्मित बारातघर का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल और रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी आम जनता पर भारी बोझ डाल रही है।

ग्रामीणों से बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि सरकार जनता की परेशानियों को गंभीरता से नहीं ले रही, जिससे किसान, युवा, मजदूर और छोटे व्यापारियों की स्थिति लगातार कमजोर हो रही है। उन्होंने रायबरेली की जनता से किए गए वादों को पूरा करने का भी आश्वासन दिया।

राहुल गांधी ने अपने दौरे की शुरुआत चुरुवा मंदिर से की, जहां उन्होंने बजरंगबली के दर्शन किए और श्रद्धालुओं से मुलाकात की। रायबरेली पहुंचने पर उनका स्वागत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया। इस दौरे में वह जनसंवाद, महिला संवाद और संगठनात्मक बैठकों में हिस्सा लेंगे। राजनीतिक जानकारों के अनुसार, यह दौरा कांग्रेस की आगामी चुनावी रणनीति और संगठन को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Author

Related Articles

Back to top button