ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

जियावन डाड़ में खड़े ट्रक को तेज रफ्तार हाईवा ने पीछे से मारी टक्कर

ट्रक का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त, राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

सिंगरौली/ देवसर क्षेत्र अंतर्गत जियावन डाड़ में मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया, जहां तेज रफ्तार पीले रंग के हाईवा ने सड़क किनारे खड़े ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का पिछला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ढांचा बुरी तरह टूटकर बिखर गया।

जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक MP53HA9523 सड़क किनारे खड़ा था। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक वाहन खड़ा कर अपने घर चला गया था। इसी दौरान पीछे से तेज गति में आ रहे हाईवा क्रमांक MP17ZM5235 ने खड़े ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हाईवा की रफ्तार अत्यधिक तेज थी, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और सीधा खड़े ट्रक से जा भिड़ा। हादसे के समय ट्रक में कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ी जनहानि टल गई।

घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और यातायात प्रभावित हुआ। दोनों वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर इस तरह की घटनाएं आए दिन सामने आ रही हैं, जिससे क्षेत्र में दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। लोगों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि सड़क सुरक्षा व्यवस्था को सख्ती से दुरुस्त किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

Author

Related Articles

Back to top button