ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

सरई निवासी लीला गुप्ता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

दो दिन पहले देवसर विधायक राजेंद्र मेश्राम के प्रयास से एयर एंबुलेंस से भेजा गया था एम्स भोपाल

सिंगरौली। जिले के सरई क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है। सरई निवासी लीला गुप्ता के निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।

जानकारी के अनुसार लीला गुप्ता की तबीयत गंभीर होने पर दो दिन पहले उन्हें बेहतर इलाज के लिए भोपाल स्थित AIIMS Bhopal भेजा गया था। इस दौरान देवसर विधायक राजेंद्र मेश्राम के विशेष प्रयासों से एयर एंबुलेंस की व्यवस्था कर उन्हें तत्काल भोपाल रवाना किया गया था, ताकि समय रहते बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके।

परिवारजन और शुभचिंतकों को उम्मीद थी कि उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार होगा, लेकिन इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। इस दुखद समाचार के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने लीला गुप्ता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Author

Related Articles

Back to top button