ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली महोत्सव में गूंजेगी बॉलीवुड की सुरमयी शाम, 25 मई को प्रस्तुति देंगी प्लेबैक सिंगर भूमि त्रिवेदी

सिंगरौली। जिला प्रशासन द्वारा 23 मई से 25 मई 2026 तक “सिंगरौली महोत्सव एवं नगर गौरव दिवस” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। तीन दिवसीय इस महोत्सव के अंतर्गत सांस्कृतिक, सामाजिक एवं मनोरंजन से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें जिले की कला, संस्कृति और प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया जाएगा।

महोत्सव के तीसरे एवं अंतिम दिन 25 मई 2026 को बॉलीवुड की प्रसिद्ध प्लेबैक सिंगर भूमि त्रिवेदी अपने बैंड के साथ ऊर्जाधानी सिंगरौली में शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगी। उनके लाइव परफॉर्मेंस को लेकर युवाओं और संगीत प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

यह भव्य सांस्कृतिक संध्या राजमाता चुन कुमारी स्टेडियम में आयोजित की जाएगी, जहां बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से अपने परिवार और मित्रों के साथ कार्यक्रम में शामिल होकर इस यादगार शाम का हिस्सा बनने की अपील की है।

Author

Related Articles

Back to top button