बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़भोपालमध्य प्रदेश

जबलपुर मंडल में नए श्रम कानून नियमों पर सेमिनार आयोजित

क्षेत्रीय श्रम आयुक्त ने अधिकारियों और कर्मचारियों को दिए निर्देश

जबलपुर। पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल में बुधवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के मीटिंग हॉल में नए श्रम कानून नियमों पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंडल कार्मिक अधिकारी (स्वतंत्र प्रभार) वरुण चतुर्वेदी और सहायक कार्मिक अधिकारी (कल्याण) शचिपति नंदन के साथ क्षेत्रीय श्रम आयुक्त सुनील शर्मा और श्रम प्रवर्तन अधिकारी अंकिता शुक्ला उपस्थित रहे।

सेमिनार में रेलवे अधिकारियों, कर्मचारियों और ठेकेदारों को प्रेजेंटेशन के माध्यम से नए श्रम कानून नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई। इसमें श्रम कानूनों के प्रावधान, नियम और उनके प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम के अंत में आयोजित इंटरेक्टिव सत्र में उपस्थित अधिकारियों और ठेकेदारों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का समाधान क्षेत्रीय श्रम आयुक्त द्वारा विस्तारपूर्वक किया गया। इस सेमिनार का उद्देश्य रेलवे कर्मचारियों और ठेकेदारों को श्रम कानूनों के प्रति जागरूक करना और उनका सही पालन सुनिश्चित करना था।

Author

Related Articles

Back to top button