देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

पीएम मोदी का पांच देशों का कूटनीतिक दौरा सफल, भारत की वैश्विक साझेदारियों को मिला बल

 

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार सुबह पांच देशों के कूटनीतिक दौरे के बाद नई दिल्ली लौटे। इस दौरे में उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली का दौरा किया। 15 मई को यूएई से शुरू हुए इस दौरे का अंतिम चरण 20 मई को इटली में पूरा हुआ।

यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत की वैश्विक साझेदारियों को मजबूत करना, ऊर्जा आपूर्ति सुनिश्चित करना, टेक्नोलॉजी में सहयोग बढ़ाना और आर्थिक-रणनीतिक संबंधों को सुदृढ़ करना था। यूएई में एलपीजी की दीर्घकालिक आपूर्ति और रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार के समझौतों पर हस्ताक्षर हुए, साथ ही भारत में 5 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश तय हुआ।

नीदरलैंड दौरे में 17 द्विपक्षीय समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए, जबकि स्वीडन में भारत ने अपनी रणनीतिक साझेदारी को मजबूत किया और यूरोपीय राउंड टेबल फॉर इंडस्ट्री को संबोधित किया। नॉर्वे में 43 वर्षों बाद भारतीय प्रधानमंत्री का पहला दौरा हुआ, जिसमें ग्रीन टेक्नोलॉजी और एआई पर सहयोग पर चर्चा हुई।

इटली दौरे में दोनों देशों ने ‘स्पेशल स्ट्रैटजिक पार्टनरशिप’ घोषित की और 2029 तक व्यापार 20 अरब यूरो तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा। कृषि, वित्तीय अपराध रोकथाम और स्वास्थ्यकर्मी आवाजाही जैसे समझौते भी हुए।

इस दौरे ने भारत की ऊर्जा सुरक्षा, नवाचार, जलवायु सहयोग और व्यापार विस्तार में सक्रिय भूमिका को दर्शाया।

Author

Related Articles

Back to top button