ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

अटल सामुदायिक भवन विलौंजी में अव्यवस्थाओं का अंबार, गर्मी में लोग परेशान

 

सिंगरौली। जिले के विलौंजी स्थित अटल सामुदायिक भवन में इन दिनों अव्यवस्थाओं का आलम बना हुआ है। भीषण गर्मी के बीच भवन में लगे कई पंखे बंद पड़े हैं, जिससे शादी-विवाह और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उमस और गर्मी के कारण मेहमानों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार भवन में पेयजल की समुचित व्यवस्था भी नहीं है, वहीं साफ-सफाई की स्थिति भी संतोषजनक नहीं बताई जा रही है। लोगों का कहना है कि भवन का किराया नियमित रूप से लिया जाता है, इसके बावजूद मूलभूत सुविधाओं की अनदेखी की जा रही है।

यह सामुदायिक भवन क्षेत्र का प्रमुख आयोजन स्थल माना जाता है, जहां प्रशासनिक कार्यक्रम भी आयोजित होते हैं। इसके बावजूद रखरखाव की कमी से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि बंद पड़े पंखों की जल्द मरम्मत कराई जाए तथा पेयजल और साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

Author

Related Articles

Back to top button