ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

तेंदूपत्ता तोड़कर लौट रही महिला की ट्रेन से कटकर मौत

सिंगरौली। मोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरबी चौकी इलाके में तेंदूपत्ता तोड़कर घर लौट रही एक 50 वर्षीय महिला की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार ग्राम गोरबी बस्ती निवासी रूपनी देवी साकेत पति श्यामलाल साकेत बुधवार सुबह करीब 6 बजे जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गई थीं। बताया गया कि करीब 10:45 बजे वह तेंदूपत्ता लेकर वापस घर लौट रही थीं। इसी दौरान जलजलिया जंगल के पास रेलवे पटरी पार करते समय अचानक ट्रेन आ गई, जिसकी चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन और गोरबी पुलिस मौके पर पहुंची। मृतका के पति श्यामलाल साकेत ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी को कम सुनाई देता था, संभवतः इसी कारण वह ट्रेन की आवाज नहीं सुन सकीं। उन्होंने घटना में किसी प्रकार की शंका या संदेह से इनकार किया है।गोरबी चौकी प्रभारी रुद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मर्ग क्रमांक 06/2026 धारा 194 बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज कर शव का पंचनामा एवं पोस्टमार्टम कार्रवाई कराई जा रही है।

Author

Related Articles

Back to top button