बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

कमिश्नर ने मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारी का लिया जायजा

सिंगरौली, / सिंगरौली महोत्सव एवं नगर गौरव दिवस का आयोजन दिनांक 23 मई से 25 मई तक आयोजित होगा। उक्त आयोजन में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित आगमन को मद्देनजर रखते हुए महोत्सव में की जाने वाली तैयारियों का जायजा लेने हेतु संभागीय कमिश्नर रीवा श्री बी.एस. जामोद एवं डीआईजी हेमंत चौहान द्वारा निर्धारित कार्यक्रम स्थल चून कुमारी स्टेडियम एवं हेलीपैड स्थल का जायजा लिया गया तथा मौके पर उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

वहीं कलेक्टर श्री गौरव बैनल से चर्चा कर कार्यक्रम के दौरान किए जाने वाले आयोजनों के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। साथ ही डीआईजी श्री चौहान ने भी पुलिस अधीक्षक श्री शियाज के.एम. से चर्चा कर कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था आदि के संबंध में दिशा-निर्देश दिए। उक्त अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जगदीश गोमे, अपर कलेक्टर पी.एस. त्रिपाठी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा, सहायक कलेक्टर सौम्या मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button