राजीव गांधी के शहीद दिवस पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि
संचार क्रांति और आधुनिक भारत निर्माण में योगदान को किया याद

सिंगरौली। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न राजीव गांधी के शहीद दिवस पर जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली शहर द्वारा माजन मोड़ स्थित राजीव चौक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने देश में संचार क्रांति की मजबूत नींव रखी और सूचना तकनीक के क्षेत्र को नई दिशा दी। उनके कार्यकाल में युवाओं को 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार मिला तथा पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाने जैसे ऐतिहासिक निर्णय लिए गए।
पूर्व महापौर रेनू शाह ने कहा कि राजीव गांधी दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने आधुनिक भारत की सोच को मजबूत किया। वहीं शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान ने कहा कि राजीव गांधी ने युवाओं और ग्रामीण भारत को लोकतांत्रिक व्यवस्था से जोड़ने का कार्य किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से राम अशोक शर्मा, अरविंद सिंह चंदेल, सुरेश दुबे, रुपेश चंद्र पांडे, राम शिरोमणि शाहवाल, विजय सिंह, अशोक शाह, राघवेंद्र श्रीवास्तव, आशुतोष सिंह, अमित द्विवेदी, बीएन त्रिपाठी, विपिन सिंह, रामसागर साह, रामकृपाल शाह, अनिल वैश्य, हरिकमल वैश्य, रामगोपाल पाल, विवेक सिंह बघेल, सुदामा साकेत, सुरेंद्र साकेत, अरविंद दुबे, शाहिद खान रिंकू, पंकज पांडे, केपी सिंह, विद्यापति शाह, अखिलेश शाह, मुकेश शर्मा, उग्रसेन शर्मा, अशोक कुशवाहा, राम पुकार शाह, रामसकल शर्मा, अखिलेश पांडे, सत्य प्रकाश सिंह, अवनीश दुबे, रामदयाल शाह, सुदामा कुशवाहा, उसेद हसन सिद्दीकी, शरतेन्दु पाठक, संजय सोनी, सीमा भारती, अभिजीत द्विवेदी, दीपक दुबे, संजय शर्मा, राणा प्रताप सिंह, रवि सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।













