देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

घर में घुसी अनियंत्रित पिकअप, महिला की दर्दनाक मौत

माड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम करामी में हुआ हादसा,जांच में जुटी माड़ा पुलिस

सिंगरौली। जिले के माड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करामी में गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित पिकअप वाहन सीधे एक घर में जा घुसा, जिससे घर के अंदर मौजूद महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी और मातम का माहौल बन गया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम करामी निवासी जनकधारी पनिका की पत्नी ज़ुकुनी पनिका घर पर मौजूद थीं। इसी दौरान रात करीब 8 बजे एक अनियंत्रित पिकअप वाहन अचानक उनके घर में घुस गया। हादसा इतना भयावह था कि महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मामले की जानकारी माड़ा थाना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस वाहन चालक की तलाश में जुट गई है।

हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से नाराज ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए मृतक परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की। मौके पर पहुंची माड़ा पुलिस ने लोगों को समझाइश देकर शांत कराया। देर रात पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।

Author

Related Articles

Back to top button